Government Jobs 2025 Alert: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिसंबर 2025 का यह सप्ताह बेहद खास बनकर आया है। केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों ने मिलकर रोजगार का बड़ा मौका दिया है। रेलवे, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और दिल्ली समेत कई राज्यों में 38000 से अधिक पदों पर भर्तियों का ऐलान किया गया है। लंबे समय से भर्ती नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
इन भर्तियों में 10वीं पास से लेकर डिप्लोमा, ग्रेजुएट और स्पेशलिस्ट उम्मीदवारों के लिए मौके शामिल हैं। आइए जानते हैं दिसंबर 2025 की टॉप सरकारी भर्तियों के बारे में विस्तार से।
Railway Group D के 22000 पदों पर मेगा भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D के 22,000 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा।
इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता के तौर पर 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को 22,500 रुपये से 25,380 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। रेलवे की यह भर्ती युवाओं के लिए सबसे बड़ा अवसर मानी जा रही है।
UP Lekhpal के 7994 पदों पर आवेदन शुरू
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल के 7,994 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 28 जनवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर किए जा सकते हैं।
इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने UPSSSC PET 2025 परीक्षा पास की है।
झारखंड स्पेशल शिक्षक के 3451 पदों पर बंपर भर्ती
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने विशेष सहायक शिक्षक के 3451 पदों पर भर्ती निकाली है। यह नियुक्तियां झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के तहत होंगी।
पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार 13 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को 25,500 रुपये से 92,300 रुपये तक वेतन मिलेगा।
बिहार में 3407 पदों पर भर्ती
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने जूनियर इंजीनियर, पंप ऑपरेटर और वर्क इंस्पेक्टर मैकेनिकल के कुल 3,407 पदों पर भर्ती निकाली है।
जेई पदों के लिए डिप्लोमा, जबकि पंप ऑपरेटर और वर्क इंस्पेक्टर के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट जरूरी है। बीटेक उम्मीदवार जेई भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।
ऑनलाइन आवेदन 12 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 है।
यूपी पुलिस में 1352 पदों पर सीधी भर्ती जारी हुआ नोटिफिकेशन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A के 1,352 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है।
आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार 25,500 से 81,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
दिल्ली सरकारी विभाग में एमटीएस के 714 पदों पर भर्ती
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने एमटीएस (Multi Tasking Staff) के 714 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
10वीं पास उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 तक dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ एक चरण की लिखित परीक्षा होगी।